भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए ये 5 फल बुधवार को जरूर चढ़ाएं

By First Bharat

July 20, 2022

भगवान गणेश हर मांगलिक कार्य में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं। गणेश जी को भोग में मोदक बेहद पसंद हैं। गणेश जी को फल भी अर्पित किए जाते हैं। गणेश जी को ये 5 फल बुधवार को जरूर चढ़ाएं।

भगवान गणेश को भोग में केला अर्पित कर उस प्रसाद का खुद भी सेवन करने से रोग-दोष दूर रहते हैं। लम्बोदर को केले बहुत प्रिय हैं।

बेल का फल भगवान शिव और पुत्र गणेश दोनों को ही अत्यंत प्रिय है। इसे भगवान गणेश को अर्पित करके आप उनका शुभाषीश प्राप्त कर सकते हैं।

सीताफल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। ये फल भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। पोषकतत्व का खजाना सीताफल गणपति को भोग स्वरूप जरूर लगाना चाहिए।

अमरूद भगवान गणेश का सबसे पसंददीदा फल है। जब आपकी कोई भी मनोकामना भगवान गणेश के आशीर्वाद से पूरी होती है, तो आप उन्हें अमरूद अर्पित कर सकते हैं।

मान्यता के अनुसार सिद्धी विनायक को प्रसन्न करने के लिए बुधवार शाम के समय जामुन भोग के रूप में चढ़ा कर अगले दिन उसे परिजनों में बांट देना चाहिए।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands