सफर में सिर घूमता है और आती है उल्टियां। गर्मियों के मौसम में इसकी शिकायत बढ़ जाती है, तो आपके लिए काम के है ये टिप्स
कई लोगों को कार, ट्रेन में बैठते समय तेज सिरदर्द, चक्कर या उल्टी आने की समस्या होती है। इसे मोशन सिकनेस कहते है।
घबराहट, बेचैनी, जी मिचलाना, चक्कर आना, सिर दर्द, पसीने आना, उल्टी होने की समस्या यह मोशन सिकनेस के लक्षण होते हैं।
सफर के दौरान मोशन सिकनेस की समस्या होती है तो किताब ना पढें। घर से कुछ खाकर जरूर निकलें। खाली पेट से भी मोशन सिकनेस अधिक होता है। इसलिए घर से नाश्ता करके ही निकलें।
किसी भी बडे वाहन की पीछे की सीट पर बैठने से बचें। ज्यादा दिक्कत होने पर ही गाडी की खिडकी का शीशा खोलकर रखें। ताजी हवा मिलने से आप अच्छा महसूस करेंगे।
सफर के दौरान जी मचलने या चक्कर जैसा लगने पर अदरक, मिंट, कैंडी, च्यूइंग गम आदि के सेवन से आपको आराम मिलेगा।
लोंग को भूनकर पीस लें और किसी डिब्बी में भरकर रख लें। जब भी उल्टी जैसा मन हो तो चुटकी भर काला नमक मुंह में डाले।
पानी पीते रहें। अगर सादा पानी बेहतर नहीं लगे तो पुदीना को पानी में उबालकर छान लें और इसे साथ ले जाएं।