CRICKET

इस भारतीय क्रिकेटर ने रचाई थी अपनी पडोसन से शादी

By First Bharat

July 23, 2022

पीयूष चावला को उनकी जादुई गेंदबाजी के लिए तो हर कोई जानता है। लेकिन इनकी लव स्टोरी भी किसी खिलाड़ी से कम नहीं है। पीयूष चावला को अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार हो गया था।

पीयूष चावला ने 29 नवंबर 2013 को अनुभूति चौधरी से शादी की थी। मुरादाबाद में पीयूष और अनुभूति पड़ोसी थे। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे और यहीं से दोस्ती प्यार में बदली।

पीयूष चावला को अनुभूति चौधरी से बचपन में ही प्यार हो गया था। घर आस-पास होने के कारण वह उनके घर अक्सर आया-जाया करते थे। यहीं से धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ती गई।

पीयूष चावला और अनुभूति ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया था। अनुभूति MBA ग्रेजुएट हैं। पीयूष ने अनुभूति को दो साल तक डेट करने के बाद जुलाई 2013 में सगाई की थी।

शादी के चार साल बाद पीयूष और अनुभूति चौधरी के घर में 25 मार्च 2017 को एक बेटे का जन्म हुआ। जिसका नाम अद्विक रखा गया।

पीयूष चावला ने भारत के लिए डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट में किया था। उन्होंने 3 टेस्ट में 7, 25 वनडे में 32 और 7 टी20 में 4 विकेट लिए हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Photo Source:Piyush Chawla Instagram