LIFESTYLE
By First Bharat
तख्तांग मठ
यह भूटान के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। कहा जाता है कि यहां देश में बौद्ध धर्म सबसे पहले यहीं आया था। इसे टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री कहा जाता है।
थिम्पू चोरेन
राजधानी में स्थित इस पवित्र स्थल का निर्माण भूटान के तीसरे राजा की स्मृति में करवाया गया था। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है।
हा वैली
यहां आपको बेहतरीन हरियाली का नजारा देखने को मिलता है। यहां आप माउंटेन बाइकिंग ट्रेकिंग का आनन्द ले सकते है।
बुद्ध डोरडेन्मा
यह विश्व में मौजूद बुद्ध की विशाल प्रतिमाओं में शामिल है और यहां आकर आपको शांति और अद्धुत वातावरण का अहसास होता है।
थिम्फुचेचू
भूटान के सबसे चर्चित त्योहारों के दौरान लोकनृत्य और लोकसंगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पर्यटक भी इसका हिस्सा बनते है।
पुनाखा जोग
दो नदियों के संगम पर स्थित इस जगह मे कई बेहतरीन नजारें मौजूद है। यहां के मठ का निर्माण 1637 में करवाया गया था।
पारों
भूटान के इस खूबसूरत शहर में स्थित मंदिर और मठ मौजूद है। यह जगह अपने आप में अनूठी दुनिया बसाए हुए है।
जिग्में डोराजी नेशनल पार्क
माना जाता है कि यह भूटान का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है और इसका नाम दोरजी वांगचुक के नाम पर रखा गया है।