LIFESTYLE
By First Bharat
July 28, 2022
अगस्त महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचें है। नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसका सीधा असर आपकी पाॅकेट और जिंदगी पर पडेगा।
इसलिए जरूरी है कि नियमों की जानकारी पहले ही अपने पास रखें। हम आपको ऐसे 4 बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर पडेगा।
पाॅजिटिव पे सिस्टम
1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा अपने के चैक भुगतान के नियम में कुछ बदलाव करने जा रहा है। 1 अगस्त से 5 लाख से अधिक अमाउंट वाले चैक के भुगतान के लिए पाॅजिटिव पे सिस्टम अनिवार्य होगा।
1
किसान सम्मान निधि
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की KYC के लिए आपको 31 जुलाई का वक्त दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर किसानों को इस योजना की 12वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
2
ITR फाइल
1 अगस्त से ITR फाइल करने पर टैक्सपेयर्स को लेट फीस देनी होगी। सालान आय 5 लाख से ज्यादा है तो 5000 रुपए लेट फीस देनी होगी और ऐनुअल इनकम 5 लाख से कम है तो 1000 रुपए भरने होगे।
3
गैस सिलेंडर
हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समी़क्षा की जाती है। ऐसे में गैस की बढती कीमतों के कारण इस बार घरेलू और काॅमर्शियल दोनों तरह की गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
4