HEALTH TIPS
FIrst Bharat
May 26, 2022
घरों और मंदिरों में अगरबत्ती जलाना आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी सुगंध से आपको कई स्वस्थ्य लाभ भी मिलते हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।
आयुर्वेदिक केंद्रों और मेडिटेशन वाली जगहों में आमतौर पर अगरबत्ती लगाए जाने का भी कारण है कि इसकी सुगंध में कुछ ऐसे मजबूत गुण होते हैं जो शरीर के रिसेप्टर्स को सक्रिय करते हैं।
आपके तनाव के स्तर को कम करने और मानसिक रुकावटों को दूर करने के लिए अगरबत्ती की सुगंध एक शानदार तरीका है। विशिष्ट अगरबत्तियों की तेज सुगंध में स्पीडी हीलिंग के गुण होते हैं।
आपके मूड को हल्का करने और मन को शांत करने के लिए भी घरों के कमरों में अगरबत्ती जलाई जाती है। इससे आपकी इंद्रियां सक्रिय हो जाती हैं और नसों को आराम मिलता है।
अगरबत्ती में हवा को शुद्ध करने की शक्ति भी रखती है। यह नर्वस सिस्टम को स्टीमुलेट करती है। यही कारण है कि बहुत से लोग अपने अध्ययन क्षेत्र या कार्यस्थल में अगरबत्ती जलाना चुनते हैं।
रात को सोने से पहले अपने बेडरूम में अगरबत्ती जलाने से नींद अच्छी आती है और माहौल भी खुशनुमा रहता है। साथ ही निगेटिविटी भी दूर भाग जाती है। इसकी सुगंध से शरीर को आराम मिलता है।
यदि आप अपने घर में सुबह शाम अगरबत्ती जलाती हैं तो आपका घर हमेशा महकता रहेगा। इतना ही नहीं अगरबत्ती का धुआं जहां-जहां जाता है वहां-वहां उसकी खुशबू ठहर जाती है।
चंदन की अगरबती विशेष रूप से त्वचा की सबसे बाहरी परत में पाए जाने वाले केराटिन के प्रोडक्शन को बढ़ाकर कुछ संक्रमणों और समस्याओं को ठीक करने में लाभ के लिए जानी जाती है।