LIFESTYLE
By First Bharat
क्या आपने कभी रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता पर गौर किया है। जानते हैं भारत के 5 सबसे साफ-सुथरे रेलवे स्टेशनों के बारे में।
जयपुर
जयपुर शहर जितना साफ है। उतना ही साफ जयपुर रेलवे स्टेशन भी है। जयपुर राजस्थान का इकलौता स्टेशन है जहां एक दिन में 88 ब्रॉड गेज और 22 मीटर गेज गाड़ियां चलती हैं।
विजयवाड़ा
भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन भी साफ-सफाई के मामले में इन स्टेशनों से पीछे नहीं है। आपको बता दें कि विजयवाड़ा के मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं
जोधपुर
जोधपुर रेलवे स्टेशन भी भारत के सबसे साफ रेलवे स्टेशनों में से एक है। यहां पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलती हैं। स्वच्छता से लेकर रख-रखाव तक हर एक चीज।
हरिद्वार
हरिद्वार धार्मिक स्थलों के लिए काफी फेमस है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन भी भारत के सबसे साफ रेलवे स्टेशनों की लिस्ट में शामिल है।
जम्मू-तवी
जम्मू और कश्मीर राज्य का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। ये रेलवे स्टेशन भी भारत के सबसे साफ रेलवे स्टेशनों में शामिल है।