LIFESTYLE

बगिया की बहार रहेगी बरकरार

  By FIRST BHARAT

बागवानी आासान नहीं है। इसमें समय व देखभाल दोनों की ही जरूरत पडती है। ऐसे में ​यदि कुछ तरकीबे हाथ लग आएं तो ये काम आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते है ऐसी कुछ तरकीबे—

Arrow

अच्छे व खराब बीज की पहचान करने के लिए कांच के गिलास में पानी भर ले व उसमें बीच डालकर 5 मिनट के लिए रख दे। सभी अच्छे बीज नीचे बैठ जाएंगे व खराब बीच ऊपर आ जाएगे।

Arrow

पौधों को कीडों से बचाने के लिए एक लहसुन व एक प्याज को बारीक काट लें। इनमें एक बडा चम्मच मिर्च पाउडर व एक कप पानी डालकर 12 घंटे के लिए रख दे। इसे छानकर स्प्रे कर दे।

Arrow

अगर पौधों को जल्दी उगाना चाहते है तो उन्हें लगाते समय उनकी जडों में या पास में एक छोटा—सा केले का या ऐलोवेरा का टुकडा लगा  दे, ये फर्टिलाइजर की तरह काम करता है।

Arrow

पौधों को फंगस से बचाने के लिए 1 कप पानी में 1 बड़ा चम्मच बेंकिग सोडा मिलाकर पौधों पर छिडकाव करें।

Arrow

घर पर खाद बनाने के लिए एक कांच की बरनी में एक केले का छिलका डालकर उसमें पानी भर दे। रातभर ​के लिए रख दे व सुबह उस पानी को पौधों में डाल दे। इससे पौधों की अच्छी बढत होगी।

Arrow

चाय बनाने के बाद जो चाय पत्ती बचती है उसे फेकने के बजाय गमले में डाल दे। किंतु पहले चाय पत्ती को दो—तीन बार पानी से धों लें। पती पौधों के लिए खाद का काम करती है।

Arrow

जब भी सब्जियों को उबालें तो उनका पानी फेकने की बजाय पौधों में डाल दें। इसी तरह दाल—चावल को धोकर उनका पानी भी पौधों में डाले। इससे पौधों की बढत बहुत जल्दी होती है। 

Arrow

गर्मी के कारण पौधों का पानी बहुत जाता है। पौधों को बचाने के लिए गमलें में थोडी—सी जगह बनाकर गमले की तली के नीचे स्पॉन्ज का टुकडा रख दें। इससे ये पानी सोख लेगा और मिट्टी जल्दी नही सूखेगी।

Arrow

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands