TELEVISION
By First Bharat
July 25, 2022
टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सुपरहिट शो नागिन सीजन 6 में नजर आ रही हैं। शो के सेट से तेजस्वी ने कुछ तस्वीरें शेयर किए हैं। जिसमें वह कमाल की खूबसूरत और सेक्सी लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस तेजस्वी के इस स्टाइल के दीवाने हो रहे हैं। नागिन हसीना ने अपने फैशन सेंस से लोगों को इम्प्रेस कर लिया। साथ में उनकी मिलियन डॉलर स्माइल भी है।
तस्वीर में तेजस्वी ने गोल्डन नागिन अवतार कॉस्टयूम पहन रखा है। डीप नेक ब्लाउज के साथ तेजस्वी ने बाल खुले रखे हैं जो उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर के साथ तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा क्या आप आज रात के एपिसोड के लिए तैयार हैं। फैंस को तेजस्वी का यह अंदाज काफी पसंद आया।
सोशल मीडिया पर तेजस्वी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोशूट्स की तस्वीरें शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में तेजस्वी ने कई बार इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था।
फोटो पर लोगों ने जमकर कमेंट और लाइक्स की बरसात की है। कुछ फैंस इस फोटो को क्यूट बता रहे थे तो कुछ इसे बहुत ज्यादा बोल्ड कह रहे थे।
गोल्डन जैकेट पहने तेजस्वी की इस तस्वीर में उनका काफी बोल्ड अवतार देखने को मिला। बिग बॉस के बाद से तेजस्वी को खूब पॉपुलैरिटी मिली है।