TELEVISION
By First Bharat
Aug 08, 2022
टीवी की नागिन और बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश जल्द ही मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। अब जल्द ही अपने अभिनय का जलवा दिखाएगी तेजस्वी प्रकाश।
छोटे पर्दे से निकल अब तेजस्वी बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाएंगी। तेजस्वी प्रकाश ने हाल में अपनी फिल्म 'मन कस्तूरी रे' का पहला पोस्टर अपने इंस्ट्राग्राम पर जारी किया है।
पोस्टर में तेजस्वी प्रकाश के साथ मराठी अभिनेता अभिनय बेर्डे लीड रोल में नजर आइगें। उन्होंने रिलीज की तारीख का भी पोस्टर के साथ ऐलान किया है।
पोस्टर में दोनों साथ स्कूटर पर राइड करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी जहां बहुत खुश और मस्ती कर रही हैं वहीं अभिनय घबराए से स्कूटर को बैलेंस करते दिख रहे हैं।
तेजस्वी ने पोस्ट को मराठी में ही कैप्शन दिया- मन सांगे हे मला वेड लागे या जीवा सावरू नको रे माला नव्या सपंदनांची नवी ल स्थूर मन कस्तूरी रे।
सोशल मीडिया पर तेजस्वी के फैंस उनकी फिल्म लॉन्च के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा- सुपर एक्साइटेड। एक अन्य यूजर ने लिखा- बधाई तेजा।
इस बीच तेजस्वी की एक और मराठी फिल्म पर काम चल रहा है। जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का नाम स्कूल कॉलेज एनी लाइफ है।
इसे विहान सूर्यवंशी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और रोहित शेट्टी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में तेजस्वी करण किशोर परब के साथ नजर आएंगी।