LIFESTYLE
By First Bharat
तेजस्वी यादव ने बिहार की राजनीति में नया मोड ला दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव की ही तरह कुशल राजनेता है।
लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव देश के युवा नेताओं में गिने जाते है। पिछले कुछ सालों में बिहार की राजनीति में उनका दर्जा बढ़ा है।
तेजस्वी यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज मे 9 नंवबर 1989 को हुआ था। वे नौवी पास है। तेजस्वी यादव राधोपुर सीट से विधायक है।
क्या आप जानते है कि तेजस्वी यादव कभी क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए ट्रेनिंग भी ली थी।
तेजस्वी यादव को साल 2009 में राज्य स्तरीय झारखंड क्रिकेट टीम के लिए भी चुना गया था। वे दिल्ली अडंर-17 और अडंर-19 क्रिकेट टीमों से खेलें है। आईपीएल तक भी पहुंचे है।
तेजस्वी यादव साल 2015 के विधायक चुनाव में राधोपुर सीट से पहली बार विधायक चुने गए। तेजस्वी यादव का यह पहला चुनाव था।
साल 2015 में नीतिश और लालू यादव ने मिलकर चुनाव लडा। गठबंधन को जीत मिली। तेजस्वी पहली बार में बिहार के उप-मुख्यमंत्री बन गए।
हालांकि दो साल से पहले ही नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया और 16 महीनें में ही तेजस्वी यादव को कुर्सी छोड़नी पड़ी।
तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को बखूबी संभाला। पिता के जेल जाने के बाद उन्होंने ही राष्ट्रीय जनता दल की कमान संभाली।