CRICKET
By First Bharat
दीपक चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से इसी साल 7 जून को शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनों की लव स्टोरी किसी भी फिल्म से कम नहीं है।
जया भारद्वाज दिल्ली में एक कॉर्पोरेट फर्म में काम करती हैं। दोनों की मुलाकात दीपक की बहन ने करवाई थी। जया भारद्वाज का भाई सिद्धार्थ भारद्वाज टीवी शो स्पिलिट्सविला में आ चुके हैं।
दीपक चाहर और जया भारद्वाज का रिलेशनशिप लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। फैंस भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर में 7 जून को आगरा में शादी कर ली।
दीपक चाहर ने आईपीएल 2021 के दौरान जया भारद्वाज को मैदान में ही प्रपोज किया। जया उस समय स्टेडियम में बैठी हुई थीं। दीपक चाहर ने सभी को चौंकाते हुए जया भारद्वाज को प्रपोज किया।
जया भारद्वाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके द्वारा शेयर किए फोटोज को फैंस बहुत ही पसंद करते हैं। वह दीपक चाहर को सपोर्ट करने के लिए मैच देखने भी जाती हैं।
दीपक चाहर इस समय चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। दीपक चाहर अपनी कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बैटिंग में माहिर प्लेयर हैं।