LIFESTYLE
By First Bharat
इस 15 अगस्त को हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। पीएम मोदी ने भी हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है।
इसी को ध्यान में रखते हुए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सभी पुरातन स्थलों पर घूमने के लिए टिकट ना लगाने का ऐलान किया है।
5 अगस्त से 15 अगस्त तक किसी भी पुरातत्व स्थलों पर टिकट नहीं लगाया जाएगा। आज हम आपको आजादी से जुुडी 5 इमारतो के बारे मे बताते है।
काला पानी जेल
यह जेल अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। इस जेल में कई महान क्रांतिकारियों बटुकेश्वर दत्त, योगेश्वर शुक्ला और विनायक दामोदर सावरकर को रखा गया था।
जलियांवाला बाग
जलियांवाला बाग पंजाब के सबसे बड़े शहर अमृतसर में स्थित है। 13 अप्रैल 1919 को जनरल डायर के हुक्म पर ब्रिटिश सैनिकों ने हजारों मासूम भारतीयों को गोलियों से भून दिया था।
काकोरी
9 अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी स्टेशन के पास रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां और राजेंद्र लाहिड़ी ने सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को काकोरी में लूट लिया था।
कंपनी बाग
यहां 1931 में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद अंग्रेज सिपाहियों से अकेले लड़े और जब उनके पास सिर्फ एक गोली बची तो उन्होंने खुद को गोली मार ली।
अगस्त क्रांति मैदान
यह वही जगह है जहां से महात्मा गांधीजी ने 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो का आंदोलन का बिगुल फूंका था।