HEALTH

गैजेट्स यूज करते वक्त आंखों का भी ख्याल रखें

By First Bharat

कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप को इस्तेमाल करते समय आंखों को राहत देना भी जरूरी है। कुछ बातों का ध्यान रखकर गैजेट्स से अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते है। 

लैपटॉप या दूसरे गैजेट्स का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उस जगह अंधेरा या रोशनी कम न हो। ऐसे जगह इस्तेमाल करें जहां रोशनी पर्याप्त हो।

गैजेट्स की ब्राइटनेस को घटाकर भी आंखों पर पढने वाले नीली रोशनी के बुरे असर को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही बैटरी की लाइफ को बढाया जा सकता है।

ब्राउजर का इस्तेमाल करते समय डार्क थीम का प्रयोग करे। अपने फोन की सेटिंग में जाएं और फिर डिस्प्ले सेटिंग में जाकर नाइट लाइट सेंटिग चालू करे।

यदि आप वर्कप्लेस पर डेस्कटॉप पर काम कर रहे हो तो डेस्कटॉप और स्वयं के बीच में 20 से लेकर 28 इंच तक की दूरी बनाए रखें। ऐसा करने से आपनी आंखों और गर्दन दोनों को आराम मिलेगा।

आप अगर द‍िन भर स्‍क्रीन देखकर काम करते हैं तो आपको अपने ल‍िए ब्‍लू कट ग्‍लास बनवाने चाह‍िए। इससे स्‍क्रीन से आ रही हान‍िकारक रेज से आपकी आंखों पर सीधा नुकसान नहीं होगा।

बीस मिनट के काम के बाद 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूरी पर आंखों को केंद्रित करें। ऐसा करने से आंखों का तनाव दूर होने के साथ आंखों को आराम मिलता है।

जैसे ही आंखों की समस्या महसूस हो, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इस तरह के गैजेट्स पर कितना समय बिताते हैं यह भी बताए, जिससे आपका बेहतर और सही ईलाज हो सके।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands