HEALTH

Summer: पुदीने के गुण जानकर हो जाओगे हैरान

By First Bharat

APR 27, 2022

गर्मी आते ही हम घरों में ठंडी तासीर वाली चीजें ज्यादा यूज करने लगते हैं। जैसे- दही, छाछ, नारियल पानी, खीरा-ककड़ी, तरबूज आदि। इन्हीं में से एक पुदीना (Mint leaves) भी है।

Arrow

इसलिए गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन किसी भी रूप में फायदेमंद हो सकता है। आप चाहें तो पुदीने का पानी, जूस, चटनी, किसी भी तरह से खाएं लेकिन डाइट में पुदीने को जरूर शामिल करें।

Arrow

आयुर्वेद (Ayurveda) में भी पुदीने का काफी इस्तेमाल होता है क्योंकि यह तीनों तरह के दोष- वात, पित्त और कफ को शांत करने में मदद करता है।

Arrow

पुदीने से Digestive engyme उत्तेजित होता है और डाइजेशन की प्रक्रिया भी तेज होती है। पुदीना, अपच, बदहजमी, सीने में जलन जैसी पाचन से जुड़ी बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है।

Arrow

      पाचन

गर्मी के मौसम में आपने देखा होगा कि धूप में बाहर निकलने पर सिर में दर्द होने लगता है। ऐसे में पुदीना शरीर के तापमान को कम करके सिरदर्द की समस्या दूर करने में मदद करता है।

Arrow

    सिरदर्द

आपने देखा होगा कि माउथवॉश मिंट फ्लेवर में ज्यादा आते हैं। इसका कारण ये है पुदीने में मेन्थॉल होता है जो ठंडक पहुंचाता है और इसके जीवाणुरोधी गुण बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं।

Arrow

 सांस की बदबू

पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स (Acne) से लड़ने में मदद करने के साथ ही स्किन पर होने वाले दाग, धब्बे और खुजली से भी लड़ने में मदद करते हैं।

Arrow

       स्किन

पुदीना अपने वातशामक गुण के कारण बालों के रूखेपन को कम करने में सहयोग देता है। पुदीना बालों को झड़ना या टूटना कम कर देता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगते हैं।

Arrow

   बाल झड़ना 

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands