HEALTH
FIrst Bharat
May 27, 2022
यदि आप ज्यादा तनाव या स्ट्रेस अपने ऊपर जररूत से ज्यादा लेते हैं तो इसका दिमाग के ऊपर बुरा असर पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें।
कोशिश करें कि आप हमेशा एक प्रॉपर रूटीन को फॉलो कर सकें। समय से सोएं, समय से खाएं व ऑफिस में भी समय से जाएँ और वर्किंग हॉर्स खत्म होते ही घर जाएँ।
रोजाना एक्सरसाइज करने से आप जल्दी तनाव मुक्त हो जाते हैं। वहीं यदि आप तनाव मुक्त हो जाते हैं तो इससे आपका मूड फ्रेश रहता है और आप खुद को टेंशन फ्री फील करते हैं। इसलिए एक्सरसाइज जरूर करें।
जब भी आप थक के ऑफिस से घर जाते हैं तो आप खुद को तनाव में और थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में यदि कुछ समय आप अपने परिवार के साथ बिताते हैं तो आपको अच्छा फील होता है।
ऑफिस में हैं तो अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं फ़ूड शेयर करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बहुत ही ज्यादा अच्छा महसूस होगा। वहीं आपके मन को अच्छा लगेगा।
आपको हमेशा टेंशन मुक्त रहने के लिए सकारात्मक सोच रखनी होगी। इसी के साथ आपको हर पहलू में नकारात्मक भाव रखने की अपेक्षा सकारात्मक भाव रखने होंगे। तभी आप टेंशन से दूर रह पाएंगे।
रात में अगर आप एक अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो दिनभर थका-हारा महसूस करते हैं। इसलिए अगर आप स्ट्रेस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पर्याप्त नींद जरूर लें।