bollywood

सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

By LOKENDRA SINGH

सोनम कपूर लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और पहली बार पब्लिक प्लेस में नजर आईं। 

सोनम कपूर के साथ उनके पति आनंद आहूजा और पिता अनिल कपूर नजर आए। सोनम कपूर हमेशा की तरह ही काफी स्टाइलिश दिख रही थीं, लेकिन उनके पति आनंद आहूजा ट्रोल हो गए।

इन तस्वीरों में आनंद आहूजा का ड्रेसिंग स्टाइल ऐसा था कि पैंट पर से उनका नाड़ा लटकता सा दिख रहा था, जिसकी वजह से वो ट्रोल हो गए। 

रिया कपूर ने बहन सोनम के इस लुक की दो तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं।

पहली तस्वीर में सोनम कपूर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं, वहीं पति आनंद जोर से हंसते हुए दिख रहे हैं।

 दूसरी फोटो में सोनम कपून कैमरे के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं।

सोनम कपूर ने ​कैप्शन में लिखा था, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा।

एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।” 

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands