BOLLYWOOD

सोनल चौहान ने सादगी भरे अंदाज में कहा आंखों की गुस्ताखियां माफ हों

By First Bharat

July 21, 2022

सोनल चौहान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनल की लेटेस्ट फोटोज में लहंगे में सादगी भरे अंदाज को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में आईं सोनल चौहान आजकल फिल्मों बहुत कम नजर आती हैं। वो फैंस के साथ खुद से जुड़े पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं।

सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की ग्लैमरस फोटोज शेयर की थी। जिसमें सोनल का लहंगे में सादगी भरा अंदाज देखने के लिए मिला था। इसी सादगी ने फैंस का दिल जी​त लिया है।

फोटोज में सोनल चौहान पिंक लहंगे में सज-धजकर नजरों को झुकाकर पोज दे रही हैं। उनकी सादगी में उनका शर्मीला अंदाज चार चांद लगा रहा है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

सोनल ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, आंखों की गुस्ताखियां माफ हों। ये गाना सलमान और ऐश्वर्या रॉय पर फिल्माया गया है। जिसे अब सोनल ने फोटोज के साथ कैप्शन दिया है।

सोनल चौहान की तस्वीरों को 83 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोनल की खूबसूरती को देख एक यूजर ने लिखा, ब्राह्मांड की सबसे खूबसूरत इंसान हो। दूसरे ने लिखा लव यू असली जन्नत हो तुम।

सोनल चौहान इन दिनों अक्किनेनी नागार्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘घोस्ट’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी के जरिए दोनों स्टार्स को पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Photo Source: Sonal Chauhan Instagram