Relationship

Sonakshi Sinha के बॉयफ्रेंड Zaheer संग मस्ती के क्लिप्स, शादी के लिए बोली

By First Bharat

June 8, 2022

Source : Instagram Zaheer Sonakshi

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड के रूप में जहीर इकबाल का नाम सामने आया है। 

जहीर इकबाल सोनाक्षी से पहले भी दो एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। सोनाक्षी सिन्हा जहीर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया, जिससे उनके फैंस को क्लियर हो गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

2 जून को सोनाक्षी के जन्मदिन पर एक वीडियो में 'आई लव यू' लिखते हुए जहीर ने सोनाक्षी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया।

वहीं सोनाक्षी ने भी रिलेशनशिप की स्वीकारोक्ति करते हुए "थैंक्यू...लव यू...अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।"

जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर, 1988 में मुंबई में हुआ था। जहीर ज्वैलर्स की फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं । इनके पिता इकबाल रत्नासी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के दोस्त हैं।

इसी वजह से सलमान ने जहीर को 2019 में फिल्मों में लॉन्च भी किया था। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम 'नोटबुक' था। यह फ्लॉप हो गई थी।

पहले जहीर का नाम 2014 में आई फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' फेम दीक्षा सेठ और इसके बाद सना सईद के साथ जुड़ा। 

जहीर और सोनाक्षी को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी।

Zaheer Iqbal रिलेशनशिप की खबर आउट होने पर यह बोली सोनाक्षी sinha to Media persons

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands