Kanika Kapoor करने जा रहीं दूसरी शादी, NRI बिजनेसमैन के साथ लेंगी सात फेरे
सिंगर कनिका कपूर मई में NRI बिजनेसमैन के साथ शादी करने वाली हैं। कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 1997 में शादी की थी।
कनिका कपूर मई में गौतम नाम के एनआरआई बिजनेसमैन के साथ शादी करने वाली हैं। उनकी पहली शादी भी एनआरआई बिजनेसमैन के साथ हुई थी और उनका तलाक हो गया था।
कनिका कपूर और गौतम बीते एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये कपल लंदन में शादी करेगा।
जब कनिका कपूर से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर से इनकार नहीं किया है लेकिन इस बारे में कुछ ज्यादा बताया भी नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, ज्यादा जानकारी के लिए मेरे इंस्टाग्राम अपडेट्स देखें। मैंन हाल में अमेरिका के ह्यूस्टन, जर्सी और वॉशिंगटन में सफल टूर किए हैं और अभी 10 और करने हैं।
कनिका कपूर और गौतम की पहली मुलाकात कब हुई थी इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी अगर अंदाजा लगाया जाए तो शायद दोनों की पहली मुलाकात लंदन में किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुई होगी।
कनिका कपूर ने साल 1997 में लंदन बेस्ड एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक के साथ की थी। दोनों का साल 2012 में तलाक हो गया था।
कनिका कपूर और राज चंडोक के तीन बच्चे हैं। सुपरहिट सॉन्ग 'बेबी डॉल' गाकर लोगों के बीच छा जाने वाली 43 साल की सिंगर एक बार फिर सात फेरे लेने जा रही हैं।