LIFESTYLE

जंग लगे स्क्रू खोलने के आसान उपाय

By First Bharat

June 18, 2022

खिड़की, दरवाजें आदि जगहों में लगे स्क्रू में जंग लग जाते हैं, जिसके चलते इन्हें खोलने में भी परेशानी होती है तो आप इन टिप्स का सहारा ले सकते हैं।

किसी भी जंग लगे हुए स्क्रू को कुछ ही देर में खोलने के लिए केरोसीन तेल आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप तेल में स्क्रू को डालकर छोड़ दे। फिर आप आसानी से स्क्रू खोल पाएगे।

जंग लगे स्क्रू को खोलने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते है। एक कप पानी में में दो चम्मच बैकिंग सोडा मिलाकर घोल बना ले। जहां जंग लगा वहां इसका स्प्रे कर दे। फिर स्क्रू खोले।

ताड़पीन का तेल पैंट और कलर को छुटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे जंग के चलते जाम हुई चीज़ो, उपकरणों और स्क्रू पर डालकर उन्हें फ्री करने का काम भी किया जाता है।

यदि कोई स्क्रू में जंग की वजह से जाम है, तो सरसों के तेल का इस्तेमाल करके उस स्क्रू को आसानी से खोल पाएंगे। कॉटन को सरसों तेल में भिगोकर स्क्रू पर लगाए और फिर स्क्रू खोले।

आप किसी हार्डवेयर स्टोर WD-40 जंग हटाने का स्प्रे खरीद सकते है। WD-40 का इस्तेमाल जंग लगे स्क्रू स्प्रे करें। स्प्रे करने से ढीला हो जाएगा और आप स्क्रू आसानी से खोल सकते है। 

आप एक वायर का ब्रश लें और जंग लगे हुए हिस्से को वायर ब्रश से कस कस के रब करें। आप वायर ब्रश से लगभग 4-5 मिनट तक रब करें ताकि ज्यादा से ज्यादा जंग हट जाये।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands