TELEVISION
By First Bharat
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की कश्मीरी बीवी तो आपको याद ही होंगी। सिंपल कौल ने जेठालाल की कश्मीरी बीवी बनकर लोगों का दिल जीत लिया था।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सिंपल कौल का किरदरा भले ही छोटा रहा हो। लेकिन उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। इस शो में सिंपल ने गुलाबो का किरदार निभाया था।
सिंपल कौल ने गुलाबो का रोल कई साल पहले किया था। सिंपल रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन अपने हुस्न का जादू चलाती रहती हैं।
सिंपल कौल ने साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत की। कुसुम, कुटुंब, शरारत, ये मेरी लाइफ है, बा बहू और बेबी, ऐसा देश है मेरा, तीन बहूरानियां, जैसे टीवी सीरियल्स का अहम हिस्सा रही हैं।
इसके अलावा जिनी और जुजू, सुव्रीन गुग्गल.टॉपर ऑफ द इयर और भाखड़वाली जैसे टीवी सीरियल्स का अहम हिस्सा रही हैं।
सिंपल कौर म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। हिंदुस्तानी क्लासिकल के अलावा वेस्टर्न म्यूजिक सीखा है। लेकिन अभी तक बॉलीवुड में म्यूजिकल डेब्यू नहीं किया है।
एक्टिंग के अवाला सिंपल कौल एक बिजनेस वुमन भी हैं। उनके 3 रेस्टोरेंट हैं, जो उन्होंने मुंबई में ही खोले हैं। हर क्षेत्र में सिंपल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
भले ही सिंपल कौल की तस्वीरों को देखकर न लगे। लेकिन वो रियल लाइफ में शादीशुदा हैं। सिंपल कौल ने साल 2010 में राहुल लूंबा से शादी कर ली थी।