By First Bharat
Feburary 24, 2022
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर धमाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी अपने हुस्न का जादू फैन्स पर चलाती नजर आ रहीं हैं।
इन फोटोज़ में श्वेता तिवारी फ्लोरल थ्रेड एंब्रॉइडरी वाले लहंगा-चोली में बला की हसीन नजर आ रहीं हैं।
इन फोटोज़ में श्वेता तिवारी अपनी पतली कमर को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रहीं हैं, जिन पर फैन्स दिल हार चुके हैं।
बताते चलें कि श्वेता तिवारी के इस डिज़ाइनर लहंगे की कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर लगभग 160,000 रुपये है।
इन तस्वीरों में श्वेता का स्मोकी मेकअप और उनके खुले बाल उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने इन्हें कैप्शन दिया - एक दिन या एक दिन..यह आपका फैसला है।
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने टीवी शोज़ के अलावा रिएलिटी शोज़ और कई म्यूज़िक वीडियोज़ में भी काम किया है।