LIFESTYLE

शिवरात्रि 2022: सावन में शिवलिंग पर ना चढ़ाएं ये 5 चीजें

By First Bharat

July 26, 2022

आज सावन की शिवरात्रि है। सावन की शिवरात्रि पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है। ऐसे में भूलकर भी शिवलिंग पर ना चढाएं ये 5 चीजें।

आज शिवरात्रि है तो शिवजी का अभिषेक करते हुए ध्यान रखें कि दूध उबला हुआ न हो। सदैव ठंडे जल और कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

भगवान शिव को हल्दी नहीं चढ़ाई जाती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी राशि का चंद्रमा कमजोर होने लगता है।

भगवान विष्णु ने तुलसी को पत्नी रूप में स्वीकार किया है। इसलिए तुलसी से भगवान शिव जी की पूजा नहीं की जाती है। इसलिए ध्यान रहे भोले बाबा को तुलसी नहीं चढ़ाए।

भगवान शिव को जल चढ़ाते समय जिस बर्तन से जल चढ़ा रहे हैं वो तांबे का होना चाहिए। शिवलिंग पर जल तांबे के लोटे से चढ़ाया जाता है। दूध पीतल के लोटे से चढ़ाया जाता है।

शिवजी को नहीं चढ़ाएं तिल ऐसा कहा जाता है कि तिल या तिल जैसी वस्तु भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न मानी जाती है। इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं चढ़ाते हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands