रोहित को कप्तान बनाया है, क्योंकि इस पद के लिए कोई दावेदार नहीं था

विराट कोहली पिछले कुछ महीनों में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपने पद के लिए चर्चा में बने रहे हैं। भारत के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली बतौर बल्लेबाज टीम से जुड़े हुए हैं।

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के मामले पर बोलते हुए पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने बताया कि कैसे कोहली की वजह से बीसीसीआई को अहम कदम उठाने पड़े। 

करीम ने कहा कि यह फैसला लेने के अलावा कोई चारा नहीं था। सबा करीम ने कहा, विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी से अचानक इस्तीफे के बाद बीसीसीआई को स्प्लिट कप्तानी के प्लान को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कोहली से लाल गेंद की कप्तानी छोड़ने की उम्मीद नहीं थी और उनके इस्तीफे के कारण, भारत को रोहित शर्मा को सभी प्रारूपों में कप्तान बनाना पड़ा।

करीम ने कहा, शर्मा नेतृत्व की भूमिका के लिए एक आदर्श उम्मीदवार हैं और हम उनके देख रेख में युवाओं को तैयार कर सकते हैं। 

केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तानी के अवसर देना दर्शाता है कि ग्रुम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा, 'कई बार ऐसे बयान आते हैं जैसे भारतीय कप्तान पर बहुत दबाव होता है और विभाजित कप्तानी होनी चाहिए। लेकिन फिर, एक नए ऑल-फॉर्मेट कप्तान की घोषणा की जाती है।

मेरा मानना है कि चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है, क्योंकि इस पद के लिए और कोई दावेदार नहीं था।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands