HEALTH

सावन: व्रत में खाएं ये फ्रूटस, मोटापे से भी मिलेगा छुटकारा

By First Bharat

सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन में ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सावन में व्रत के दौरान किन फ्रूटस सेवन कर सकते हैं।

सावन के महीने की शुरुआत हर साल आषाढ पूर्णिमा के साथ होती है। और भगवान शिव के उपासक उन्हें खुश करने के लिए प्रत्येक सोमवार को व्रत करते हैं।

सावन के व्रत में आप नारियल का सेवन करें। इसमे भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। खाली पेट नारियल खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है और यह वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है।

सावन के व्रत में आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को गुड फैट मिलता है। इससे आपका एनर्जी मिलेगी और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी।

व्रत में आप नाशपाती खाएं। इससे पेट भरा रहेगा और काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

डेयरी प्रोडक्‍ट्स को आप व्रत में शामिल कर सकते हैं। आप व्रत में पनीर जरूर खाएं। इससे वजन घटाने के लिए गुड फैट मिलेगा। पनीर खाने से व्रत में दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।

सावन के व्रत वाले दिन दही का सेवन जरूर करें। दही खाने से पेट को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलेगी। दही खाने से वजन भी कम होता है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands