BOLLYWOOD

पायल रोहतगी संग संग्राम सिंह: 9 जुलाई को लेने जा है सात फेरे

By First Bharat

June 20, 2022

पायल रोहतगी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ वो जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 12 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने तय कर लिया है कि वो इस रिश्ते को नाम देंगे। लिहाजा मुहर्त तय हो चुका है ।

9 जुलाई शादी की तारीख बताई जा रही है। शादी प्यार का प्रतीक मानी जाने वाली ताज नगरी आगरा में होगी। आगरा के जेपी होटल में इनकी शादी के समारोह लगभग 3 दिनों तक चलेंगे।

ये दोनों सात फेरे किसी मंदिर में लेंगे। अब दोनों मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों को छोड़कर आगरा में शादी क्यों कर रहे हैं ये सभी को खटक रहा है?

आगरा दोनों के लिए बेहद ही खास जगह है। इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत आगरा में ही हुई थी। दोनों पहली बार आगरा हाइवे पर ही मिले थे जहां पायल रोहतगी की कार खराब हो गई थी।

जब संग्राम ने सड़क किनारे खड़ीं पायल को परेशान देखा तो गाड़ी रोकी और पायल की मदद की। वहीं पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक दूसरे को अपने नंबर दिए लेकिन कभी भी दोनों ने बात नहीं की।

साल 2012 में दोनों एक रियलिटी शो में दिखे जहां शो के एंड में दोनो के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों को सगाई करे हुए कई साल हो चुके है और अब दोनों फाइनली शादी करने जा रहे हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

 image source: payalrohatgi