Television
BY FIRST BHARAT
शूटिंग के बिज़ी शिड्यूल के बीच पर्सनल जिंदगी के लिए वक्त कैसे निकालना है ये बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक को बखूबी आता है।
रूबीना जमकर काम भी करती हैं और काम के बीच फुर्सत मिलते ही ट्रैवलिंग करने निकल जाती हैं।
एक्ट्रेस अपनी और अपने पति अभिनव शुक्ला की ट्रैवलिंग फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जैसे फिलहाल एक्ट्रेस परिवार के साथ गोवा पहुंची हुई हैं।
रुबीना ने गोवा से अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो पति और परिवार के साथ चिल करती दिख रही हैं।
इन फोटोज़ में रुबीना ने ब्लैक टॉप और ब्राउन स्लिट स्कर्ट पहनी है जिसके साथ एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की ही ओपन शर्ट पहनी है। इस लुक में रुबीना काफी कूल लग रही हैं।
तस्वीरों में रुबीना स्कर्ट और टॉप में नजर आ रही हैं। कूल लुक के लिए उन्होंने गॉगल्स लगाए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने पति के साथ पोज दे रही हैं।
कुछ दिन पहले रुबीना ने लाल रंग की फ्रिल ड्रेस में तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ माथे पर बिंदी भी लगाई थी, जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रही थी।