Technology

लैपटॉप की स्पीड को बढाने के लिए ये बातें याद रखें

FIrst Bharat

May 23, 2022

नया लैपटॉप भी कुछ समय के बाद स्लों हो जाता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर लैपटॉप की स्पीड में इजाफा किया जा सकता है। जानिए कुछ ट्रिक्स जो स्पीड बढाने का काम करेंगी।

कई प्रोग्राम बैकग्राउंड में चलते रहते है। इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा होता है। फिर भी ये बैकग्राउंड में चलते है। इन्हे बंद करने के लिए ctrl+shift+esc की का इस्तेमाल करें और गैर जरूरी प्रोग्राम बंद करे।

Online काम करते समय ब्राउजर पर कई बार गैर जरूरी टैब ओपन रहते है, जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा होता। अगर इन्हें यूज नहीं कर रहे हैं तो बंद कर दे।

रीस्टार्ट करने से टेम्पररी कैशे क्लियर हो जाती है और कई प्रोग्राम्स बेहतर तरीके से काम करना शुरू कर देते है। और फिर स्पीड ना बढे तो गैर जरूरी software को अनइंस्टाल करें।

ऐसे प्रोग्राम, एप्स और फाइल्स, जिनकी जरूरत आपको अब नहीं पड़ने वाली है, को हटाकर आपके लैपटॉप की हार्ड ड्राइव में काफी स्पेस खाली हो जाएगी।

आपका लैपटॉप अगर पुराना हो गया है तो आपके पास एक शानदार ऑप्शन ये है कि उसका रैम बढ़वा सकते हैं। जिससे उसकी स्पीड भी बढ़ जाएगी और परफॉर्मेंस शानदार हो जाएगी।

हम गूगल खोलते हैं तो हर बार उस साइट के साथ Cache भी हमारे लैपटॉप में आता है और धीरे-धीरे जमा होता जाता है। इसके लिए आप Clear History And Data के साथ ही Clear Cache भी करते रहें।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands