HEALTH
By First Bharat
कुछ लोग को बरसात के मौसम में बार—बार जुकाम हो जाती है। ये सामान्य समस्या है इसलिए इसका तनाव न लें। कुछ सावधानी बरतने और उपाय करने से आप खुद का सुरक्षित रख सकते है।
बारिश में चारों नमी रहती है जिसके कारण निश्चित ही सर्दी—जुकाम की समस्या होती है। लिहाजा गीले और नमी वाले वातारवण से बचें। घर का सूखा रखने की कोशिश करे।
तुलसी और अदरक की चाय पिएं। आप जो चाय पीते है उसमें थोडी तुलसी और थोडा अदरक कूटकर डालें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।
बारिश के मौसम में बार—बार जुकाम हो जाएं तो लौंग का सेवन करे। लौंग को थोडा पीस लें और उसमें थोडा शहद मिलाकर खाएं। इससे खांसी में कुछ ही देर में फायदा मिलेगा।
बरसात के मौसम में रोज भाप जरूर लें। भाप लेने से आपकी बंद नाक भी खुल जाएगी। अगर सांस नली में सूजन होगी तो वो भी खुल जाएगी। गले की खराश से राहत मिलेगी।
बरसात में हल्दी का दूध बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्ट्रीरियल तत्व होते है। हल्दी आपको सर्दी—जुकाम आदि से बचाने में मदद करेगी।
अंडा आहार में शामिल करे। इसके अलावा गाय का दूध, संतरा जूस, मशरूम, साबुत अनाज भी लें। पौष्टिक आहार का सेवन करें। सोया और बादाम मिल्क भी ले सकते है।