LIFESTYLE

प्लास्टिक का कम करें इस्तेमाल

FIrst Bharat

June 1, 2022

हम सबसे ज्यादा प्लास्टिक का इस्तेमाल करते है। सब्जियां लेते वक्त पानी का इस्तेमाल, दाल या हल्दी का पैकेट अपने आप में मोटी पन्नी होती है और कई बार लंच बॉक्स भी प्लास्टिक का ही इस्तेमाल करते हैं।

दुनियाभर में हर ए​क मिनट में 10 लाख के करीब प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल होती है, जिसमें सिर्फ 9 फीसदी ही रीसायकल हो पाती है।

ये प्लास्टिक हवा के साथ—साथ पानी को भी दूषित करती है। ये प्लास्टिक हमारी सेहत को नुकसान पहॅुचा रही है। लेकिन इसके साथ पशुओं और पर्यावरण को भी हानी पहुंचा रही है।

लिहाजा प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करते की कोशिश करें। सुपरमार्केट और बाजार में कपडे की बेली ले जाएं। सब्जी वाला अगर पन्नी में सब्जियां रखता है तो पन्नी लेने से इंकार कर दे।

जब सभी कपडे का बैग इस्तेमाल करेंगे तो पन्नियों की खपत भी कम कम हो जाएगी। इसके अलावा हल्दी या नमक का पैकेट किनारे से काटे तो उसका छोटा काटकर अलग न करें।

इस तरह से काटें कि कटा हुआ हिस्सा पैकेट से जुडा रहे। छोटे—छोटे प्लास्टिक के टुकडे रीसायकल नहीं होते। ये कचरे में मिलकर, मिट्टी के लिए घातक सिद्ध होते है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands