BY FIRST BHARAT
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लाखों लोग उन्हें यहां फॉलो करते हैं।
वहीं नवरात्रि के बाद रानी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को रमजान की मुबारकबाद दी है। तस्वीरों में वो एक बार फिर दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी बेहद ही प्यारी लग रही हैं।
रानी चटर्जी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो लाल जोड़ा पहनकर मुस्लिम दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं।
रानी ने अपने लुक को हैवी नेकलेस और बड़ी ईयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए रानी ने लिखा कि, आप सभी को रमजान मुबारक। दुआ में याद रखें इंशाह अल्ला आप सभी के रोजे पूरे हों।
रानी की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं उनके मुस्लिम फैंस ने भी कमेंट के जरिए उन्हें रमजान की मुबारकबाद दी है।