HEALTH
By first bharat
आज हम आपको बताने वाले हैं कि सुन्नत होने के अलावा खजूर खाने के कई फायदे हैं। आइये जानते हैं।
रमजान में एक ऐसी चीज है जो सबसे ज्यादा खाई जाती है और ज्यादातर घरों में इस्तेमाल होती है, वह फल है खजूर। खजूर को इस्लाम में सुन्नत बताया गया है।
खजूर में एल्केलाइन साल्ट होता है। जिससे शुगर और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। खजूर में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन बॉडी को एक्टिव रखते हैं।
100 ग्राम खजूर में तकरीबन 277 कैलोरीज होती हैं, जो तकरीबन 3 रोटी के बराबर एनर्जी देती है। खजूर से रोजा खोलने का फायदा यह भी होता है कि यह बॉडी को तेजी से एनर्जी देने का काम करती है।
खजूर में अच्छी मात्रा में फाइबर मिलता है जो पेट की हेल्थ को दुरुस्त रखने का काम करता है। अकसर लोगों को कब्ज की दिक्कत हो जाती है ऐसे हालातों में खजूर एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है।
आपको बता दें खजूर में कई एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज पाई जाती हैं। जो जिस्म को तरह-तरह की बीमारियों से दूर रखने का काम करती हैं। खजूर में Flavonoids, Carotenoids और Phenolic acid होते है।
खजूर में पोटाशियम, कैल्शियम और मैगनीशियम पाए जाते हैं। जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कई रिसर्च में देखा गया है कि यह osteoporosis जैसी दिक्कत होने से रोकते हैं।
खजूर गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी फायदमेंद होती है। आखरी हफ्तों में खजूर का सेवन करने से डिलीवरी में आराम मिल जाता है।