LIFESTYLE
By First Bharat
रक्षाबंधन भाई-बहन का पर्व है। इस पर्व में बहनें अपने भाई को राखी बांधती है और भाई बहन को गिफ्ट देता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे बेहतरीन गिफ्ट आइटम्स।
स्मार्टवॉच
आप अपनी बहन को इस रक्षाबंधन पर स्मार्टवॉच दे सकते है। इस दिनों स्मार्टवाॅच का क्रेज कुछ ज्यादा बढ़ गया है। आपकी बहन को भी स्मार्ट वॉच काफी पसंद आएगी।
चॉकलेट बॉक्स
लड़कियों को चॉकलेट खाना सबसे ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में आप अपनी बहन को रक्षाबंधन पर बढ़िया सा चॉकलेट का डब्बा गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें कई सारे फ्लेवर्स उपलब्ध है।
इंस्टेंट कैमरा
लड़कियों के लिए ये तोहफा सबसे अनोखा और अच्छा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें फोटो संजोगने और लेने का बहुत शौक होता है।
हैंडबैग
लड़कियों को बैग्स लेने का बहुत शौक होता है। इसमें वह अपने जरूरत के सामान को कैरी कर सकती हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को कोई अच्छा सा हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं।
वायरलेस ईयरबड्स
आप अपनी बहन को वायरलेस इयरबड्स दे सकते हैं। यह काफी कंफर्टेबल भी होते है। इसे कहीं भी किसी तरह से भी फ्री माइंड से इस्तेमाल किया जा सकता है।
ओटीटी सब्सक्रिप्शन
अगर आपकी बहन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो देखना पसंद है तो आप उसे अमेजॉन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स या किसी अन्य ओटीटी का सब्सक्रिप्शन गिफ्ट कर सकते हैं।
हेयर स्टाइलिंग किट
अगर आपकी बहन को अपने बालों के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। तो आप उसके लिए फाइव इन वन हेयर स्टाइलिंग किट ले सकते हैं।
टेडी बेयर
आपकी बहन को भी टेडी बेयर पसंद है तो आप उसे एक प्यारा सा टेडी बेयर दे सकते है। टेडी बेयर देख आपकी बहन के चेहरे की खुशी बढ जाएगी।