HEALTH
FIrst Bharat
May 22, 2022
गर्मी की छुटिृयां हमें कई अवसर देती है। नए दोस्त बनाने और साथ ही कुछ सीखने और सीखाने का अवसर देती है। आइए जानते है इन छुटिृयों में आप बच्चों को क्या सीखा सकते है।
बच्चों को प्रकृति से जोडे। उनसे खुद का गार्डन तैयार करवाएं। इससे उन्हें न केवल नए पौधों और फूलों की जानकारी होगी, बल्कि ताजगी भरी हवा भी मिलेगी।
अभी कोरोना के मामले बढ रहे है। बाहर जाने से बच रहे है तो वर्चुअल समर कैप लगवा सकते है। इससे बच्चा किसी न किसी एक्टिविटी से जुडा रहेगा व कुछ सीखेगा।
बच्चों के साथ बॉन्डिग के लिए यह सबसे अच्छा समय है। पैरेंट्स कोशिश करें 1—2 घंटे बच्चों को समय दे। उनके साथ मौज—मस्ती करें। उनके हिसाब से रहे।
कोई भी आदत 21—40 दिन में बन जाती है। यह समय होता है, जब बच्चों को उनमें अच्छी आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
बच्चे छुटिृयों को मस्ती के साथ सीखने में भी व्यतीत कर सकते है। जो बच्चे थोडे बडे है, उन्हें कुुकिंग सिखाएं। यही बच्चे पढाई के लिए घर से बाहर जाएगे तो कुकिंग काम आएगी।