BOLLYWOOD
By First Bharat
June 27, 2022
पर्पल गर्ल हिना खान अक्सर अपनी खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर छाई रहती हैं। इसी बीच हिना खान का लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
हिना खान रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। हिना खान ये रिश्ता क्या कहलाता है से ज्यादा मशहूर हुई थी। हिना खान को आज भी फैंस अक्षरा के नाम ही जानते हैं।
हिना खान ने फोटोशूट्स शेयर कर इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है।
हिना को पर्पल कलर की बैकलेस ब्रालेट और मैचिंग पैंट पहने देखा जा सकता है। लुक को कंप्लीट करने के लिए हिना ने लाइट मेकअप किया है और बालों को बांधा हुआ है।
हिना खान ने गोल्डन ईयररिंग्स पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी किए हैं। तस्वीरों में हिना खान अपनी बैक साइड और फिगर फ्लॉन्ट कर रही है।
हिना खान ने बालकनी में खड़े होकर अलग-अलग पोज दिए है। कुछ ही मिनटों में इन फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस उनके इस अवतार की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
हिना खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो 'कंट्री ऑफ ब्लाइड' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा जल्द ही वह वेब सीरीज 'सेवन वन' में भी नजर आने वाली हैं।