प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फ्रांस में हैं जहां से उनके शानदार लुक्स सामने आ रहे है। हाल ही मे वो ऑरेन्ज फ्रंट ओपन गाउन में नजर आई थीं। और अब उनका ब्लैक और व्हाइट गाउन में लुक सामने आया है।
प्रियंका Black and White Ruffle गाउन में नजर आ रही हैं। यह ड्रेस काफी ज्यादा बोल्ड है और इसका सफेद हिस्सा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
प्रियंका चोपड़ा को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना बखूबी आता है। वो अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी पीछे नहीं हटतीं।
प्रियंका चोपडा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। जिस पर पूरे में व्हाइट रफल्स हैं। इन्हीं रफल्स की वजह से यह ड्रेस एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लग रही है।
प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में सबसे खास रहा उनका हीरों का हार। प्रियंका की इस एक्सपेरिमेंटल ड्रेस ने लोगों को मुड़-मुड़कर देखने पर मजबूर कर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें खराब आउटफिट के चलते ट्रोल भी कर रहे हैं।