BOLLYWOOD

पूजा हेगडे का नो मेकअप लुक, इंस्ट्राग्राम पर वायरल

By First Bharat

पूजा हेगड़े ने कुछ देर पहले नो मेकअप लुक में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर शेयर की हे।पूजा हेगडे की फोटोज में उनकी नैचुरल ब्यूटी को देखकर आप भी कह उठेंगे WOW।

साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पूजा हेगड़े आज बॉलीवुड में भी फेमस है। उनके अभिनय के साथ ग्लैमरस ब्यूटी के लोग दीवाने हैं।

खुले बाल और चेहरे पर इंटेंस लुक देती पूजा इस फोटो में नजर आ रही हैं। फैंस भी उनके इस लुक की जमकर सराहना कर रहे हैं।

पूजा हाल ही में प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आई थीं। फिल्म तो फ्लॉप साबित हुई लेकिन पूजा के लुक और उनकी खूबसूरती ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा।

पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजरें डाले तो वहां पर आपको उनकी एक से बढ़कर एक स्टनिंग फोटो-वीडियो देखने को मिल जाएंगी।

पूजा हेगड़े के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है। इंस्टाग्राम पर 20.7 मिलियन उनके फॉलोअर्स हैं जो पूजा की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

पूजा हेगड़े जल्द ही सलमान खान के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगी। इसके अलावा 'सर्कस' में भी उनका अहम रोल देखने को मिलेगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Photo Source: hegdepooja Instagram