BOLLYWOOD
By First Bharat
July 21, 2022
पलक तिवारी ने ब्लु फ्लोरल लुक से सोशल मीडिया कहर बरपा दिया है। पलक तिवारी इंस्ट्राग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।
पलक तिवारी कभी तो इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा देती हैं तो कभी वो अपनी सादगी से उनका दिल जीत लेती हैं।
पलक ने अपनी ब्लू फ्लोरल ड्रेस के साथ बाल खुले रखे हैं और मेकअप को न्यूड रखा है। वहीं इसके साथ उन्होंने पिंक कलर की सैंडल पेयर की हैं।
वीडियों में पलक तिवारी एक फ्लोरल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। ब्लू फ्लोरल ड्रेस में वो काफी सुंदर लग रही हैं। फैंस उनकी इस सादगी पर फिदा हो गए है।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि पलक इन तस्वीरों में अपनी खूबसूरत मुस्कान से सबका दिल जीतती नजर आ रही हैं।
अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए पलक तिवारी ने लिखा, ''मुझे गर्मियां तो बहुत पसंद हैं लेकिन मैं उनमें अपनी आंखे नहीं खोल पाती।''
पलक तिवारी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम की हैं जिन्होंने उन्हें खासा फेमस कर दिया है।