Fashion

पाकिस्तान की सबसे stylist महिला नेता, जिनके फैशन की रहती है चर्चा

By First Bharat

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को नए मंत्रिमंडल के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में पाकिस्तान की सुपर गॉर्जियस पॉलिटिशियन हिना रब्बानी खार का नाम भी शामिल हैं।

हिना रब्बानी खार पाकिस्तान की पॉलिटिक्स में एक पॉपुलर फेस हैं। न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि दुनिया में भी उनकी पहचान है। हिना रब्बानी खार को राज्य मंत्री के रूप में नामित किया गया है। 

हिना रब्बानी खार 2011 से 2013 तक पाकिस्तान की विदेश मंत्री रह चुकी हैं। हिना पाकिस्तान की पहली महिला राजनेता थीं। सबसे कम उम्र में ये मंत्रालय मिलने का रिकॉर्ड भी हिना के नाम है।

हिना रब्बानी सिर्फ राजनीति में ही अव्वल नहीं हैं। पाकिस्तान में हिना को स्टाइल आइकॉन में शुमार किया जाता है। उनकी बॉडी लैंग्वेज से लेकर ड्रेसिंग सेंस तक हर चीज सुपर क्लासी है।

हिना रब्बानी के सूट्स से लेकर उनके सनग्लासेस और बैग्स तक हर चीज चर्चा में रहती हैं। सूट पर उनका हेयर स्टाइल हेयर कलर और जूलरी सेलेक्शन ​काबिले तारीफ होता है।

34 वर्षीय हिना रब्बानी खार एक व्यवसायी भी हैं और पाकिस्तान के एक मशहूर राजनैतिक परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने अमेरिका की मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। 

उन्होंने साल 2003 में राजनीति में क़दम रखा। उन्होंने मुज़फ़्फ़राबाद से दो बार चुनाव चुना जीता। साल 2003 में मुस्लिम लीग के टिकट पर और दूसरा 2008 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands