Medium Brush Stroke

मच्‍छरों ने डेंगू, यलो फीवर और जीका जैसी जानलेवा बीमारी फैलाई हैं। अब ये ही इसे खत्‍म करने का काम करेंगे।

Medium Brush Stroke

इसके लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा शहर में अगले दो साल में लैब में तैयार आनुवंशिक तौर पर संशोधित दो अरब नर मच्छर छोड़े जाएंगे।

Thick Brush Stroke

यह पहल ऑक्‍सफोर्ड ब्रिटेन की पेस्‍ट कंट्रोल डेवलपमेंट फर्म ऑक्सीटेक ने की है। इस प्रजाति का कोडनेम OX5034 है। इसे ‘ऑक्सीटेक मच्‍छर’ नाम दिया गया है।

Thick Brush Stroke

 नर मच्‍छर इंसान में बीमारी नहीं फैलाते, इसलिए लैब में ऐसे नर मच्‍छरों के जीन में बदलाव किया गया है। जब नर मच्‍छरों को हवा में छोड़ा जाएगा तो ये मादा के साथ प्रजनन करेंगे।

Thick Brush Stroke

नर मच्‍छर का खास प्रोटीन मादा में पहुंचेगा। इसके बाद पैदा होने वाले नई मादा मच्‍छर वयस्‍क होने से पहले ही मर जाएंगी। इस तरह बीमारी फैलाने वाली मादा मच्‍छरों की संख्‍या घटेगी।

Thick Brush Stroke

इसका ट्रायल पिछले साल हुआ है। इस दौरान फ्लोरिडा में लाखों मच्‍छर छोड़े गए थे। इसके नतीजे असरदार साबित हुए हैं।  इस योजना को पर्यावरण संरक्षण एजेंसी की मंजूरी मिल चुकी है। 

Thick Brush Stroke

अब 2022 से 2024 के बीच ऐसे 240 करोड़ मच्‍छर छोड़े जाएंगे। इसमें से 200 करोड़ मच्‍छर फ्लोरिडा में और 40 करोड़ कैलिफोर्निया में रिलीज किए जाएंगे।

Thick Brush Stroke

लैब में तैयार हुए नए मच्‍छर इंसानों के लिए कितना खतरनाक हैं, इस पर ऑक्सीटेक ने कहा कि यह सुरक्ष‍ित हैं। पर्यावरण या इंसानों को इससे कोई खतरा नहीं है। 

Thick Brush Stroke

भारत में हर साल करीब चार करोड़ लोग मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आते हैं। वर्ष 2021 में 1.64 लाख केस मिले डेंगू के, 2019 में यह आंकड़ा 2.05 लाख था।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands