HEALTH
By First Bharat
May 29, 2022
शहद में विटामिन, एंजाइम और प्रोटीन होते हैं। जो स्मोकिंग छोड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसे में स्मोकिंग की आदत को आपसे दूर रखने में मददगार साबित होगा।
अदरक और आंवला को कद्दू-कस कर उसे सुखा लें और नींबू और नमक डाल कर डिब्बे में भरकर हमेशा अपने साथ रखें। आप थोड़ी थोड़ी देर पर इस पेस्ट का सेवन कर सकते हैं।
ओट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर स्मोकिंग की चाहत को कम करने में मदद करता है। ऐसे में ब्रेकफास्ट में ओट्स को जरूर शामिल करें।
स्मोकिंग का मन करे तो आप मुलेठी की दातून लेकर उसे चबा सकते हैं। ऐसा करने से स्मोकिंग की इच्छा कम हो जाएगी।
आप अजवाइन को मुंह में रखते हैं तो ऐसे में आपको इसकी आदत धीरे-धीरे छूट जाएगी। ऐसे में जब भी आपको स्मोकिंग करने का मन करे तो आप अजवाइन को मुंह में रख चबाएं।
अश्वगंधा और शतावरी कई रोगों से लड़ने में मददगार हो सकती है। अश्वगंधा और शतावरी जैसी जड़ी बूटियां शरीर से इन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं।
सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए दालचीनी को बारीक पीस लें और उसमें शहद मिला लें। जब भी सिगरेट पीने का मन हो तो दालचीनी और शहद के इस मिश्रण का सेवन करें।