RELIGION

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को अर्पित करें ये 5 चीजें

By First Bharat

June 23, 2022

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। जिन भक्तों पर भगवान विष्णु की कृपा होती है, उनको अपने जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और पूजा आराधना करने के लिए गुरुवार के अलावा एकादशी तिथि भी उत्तम होती है। जानें उन 5 चीजों के बारे में, जो भगवान विष्णु को गुरुवार के दिन अर्पित की जाती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी पत्ते के अधूरी मानी जाती है। इसलिए भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अवश्य अर्पित करें, इससे वे प्रसन्न होते हैं।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने के बाद खीर का भोग लगाना सर्वोत्तम माना जाता है। भगवान विष्णु को खीर अति प्रिय है।

भगवान विष्णु की पूजा के दौरान श्रीफल यानी नारियल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को शुभ आशीर्वाद देते हैं। इसलिए गुरुवार को भगवान विष्णु को नारियल जरूर चढाएं।

मान्यता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र पहनाए जाते हैं और उन्हें पीले रंग के ही वस्त्र बिछाकर विराजमान किया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काले और सफेद तिल भगवान विष्णु के शरीर से ही उत्पन्न हुए हैं। जब भी भगवान विष्णु को दीपक लगाएं, उसमें कुछ तिल जरूर डालें, लाभ मिलेगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands