POLITICAL

Nitish Kumar: कुछ ऐसा रहा है राजनैतिक सफर

By First Bharat

Aug 08, 2022

सियासी गलियारों से उड़ती-उड़ती खबर आ रहीे है कि बिहार की राजनीति में उठापठक होने वाली है। हर कोई कयास लगा रहा है कि क्या होने वाला है? सबकी निगाहें बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर है।

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का राजनैतिक सफर काफी संघर्ष भरा रहा है। हम आज आपको बताते है वो नीतिश कुमार कितने पढ़े-लिखें है। उनके परिवार में कौन-कौन है। आज हम ऐसे ही फैक्ट्स बता रहे है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था।

नीतिश कुमार के माता-पिता का नाम है श्री कविराज रामलखन सिंह और माता का नाम श्रीमती परमेश्वरी देवी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।

22 फरवरी 1973 को उनकी शादी श्रीमती मंजू कुमारी सिन्हा से हुई। इनका एक बेटा है, निशांत कुमार। मंजू कुमारी की मृत्यु साल 2007 में हुई। वे टीचर थी।

नीतिश कुमार ने 1980 में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 1985 में पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुन गए।

1989 में नौवी लोकसभा के लिए चुने गए। अप्रैल 1990 में वीपी सिंह की सरकार में केंद्र में कृषि राज्य मंत्री बने।

1991, 1996 और 1998 में लोकसभा के लिए चुने गए। 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेलमंत्री बनाए गए। फिर उन्हें भूतल परिवहन मंत्री बनाया गया।

नीतिश कुमार 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए। नीतिश कुमार साल 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री बने।

नीतिश कुमार साल 2010 में फिर एक बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने साल 2015 में बिहार के सीएम के तौर पर फिर शपथ ली।

उन्होंने 27 जुलाई 2017 को आरजेडी के साथ गठबंधन तोडने का फैसला लिया। भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन में सरकार बनाई। फिर एक बार मुख्यमंत्री बने।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands