BOLLYWOOD

निया शर्मा ने फ्लोरल प्रिंट साड़ी में शेयर की ग्लैमरस फोटोज

By First Bharat

June 8, 2022

निया शर्मा यूं तो बोल्डनेस के लिए फेमस एक्ट्रेस हैं। निया ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है जिसमें साड़ी में बेहद ही दिलकश नजर आ रही हैं। 

निया शर्मा ट्रेडिशनल लुक में भी सबको मात देती नजर आती हैं। प्रिटेंड साड़ी में निया की तस्वीरों को देखिए कितनी ग्लैमरस लग रही हैं।

निया शर्मा लाइट ग्रीन कलर के फ्लोरल प्रिंट साड़ी में गॉर्जियस लग रही हैं। लाइट ग्रीन साड़ी के साथ कॉट्रास्ट पिंक ब्लाउज उन्हें और हसीन बना रहा है।

निया शर्मा ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘धोखा देती है अक्सर मासूम चेहरे की चमक.. हर कांच के टुकड़े को हीरा नहीं कहते’।

निया शर्मा की दिलकश अदाओं पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। 

निया शर्मा अपने कातिलाना अवतार के लिए सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती हैं। निया के नए लुक्स का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, नागिन, इश्क में मरजावां जैसी टीवी शो म्यूजिक एल्बम और रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands