BY FIRST BHARAT
रमजान के महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर बोल्ड अदाओं से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक का भी देसी अवतार देखने को मिला है।
नेहा मलिक ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं।
नेहा ने कानों में बड़े झूमके और माथे पर बड़ा सा मांगटीका भी लगाया हुआ है। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
अपनी इन ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा कि, रमजान का पवित्र महीना शुरू होते ही अल्लाह आपको शांति और आशीर्वाद प्रदान करें..रमजान मुबारक।
दरअसल इस्लाम धर्म से जुड़ी रचनाओं में ऐसा कहा गया है कि हरा रंग जन्नत का प्रतीक है क्योंकि वहां रहने वाले लोग हरे रंग के वस्त्र पहनते हैं। इसलिए नेहा ने हरे रंग के सूट में सभी को रमजान की बधाई दी हैं।
तस्वीरों में नेहा मलिक देसी लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैन्स भी उनकी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।
इसमें तस्वीर में नेहा मलिक आदाब वाले पोज में फोटो क्लिक करवा रही हैं। ये स्टाइल भी उनपर काफी सूट हो रहा हैं।