BOLLYWOOD
By First Bharat
नयनतारा इन दिनों पति विग्नेश शिवन के साथ हनीमून पर स्पेन का लु्त्फ उठा रही हैं। ऐसे में अब विग्नेश ने वाइफ नयनतारा के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है।
नयनतारा और विग्नेश शिवन की सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों स्पेन की गलियों में घूम रहे हैं और इश्क लड़ाते दिख रहे हैं।
विग्नेश नयनतारा को बाहों में भरकर उन पर प्यार लुटाते हैं उसके बाद उनके हाथ को थामे उनमें खोए रोमांटिक मिजाज में नजर आते हैं। इस दौरान कपल के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक रही है।
लुक की बात की जाए तो नयनतारा को व्हाइट कलर की स्कर्ट में देखा जा सकता है। वे इस आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही है। इनकी फोटोज को करीब दो लाख लाइक्स मिल चुके हैं।
दोनों कपल्स का हनीमून खत्म हो चुका है, और दोनों काम पर लौट आएं है। फोटोज को शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपने इस वेकेशन के अनुभव के बारे में बताया कि ये काफी शानदार रहा है।
इससे पहले दोनों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फोटोज शेयर की थी। दोनों स्टार्स ने स्पेन में तिरंगा लहराकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया था।
तिरंगा झंडा लहराने के बाद नयनतारा और विग्नेश को रोमांटिक अंदाज में भी देखा गया था। विग्नेश ने नयनतारा को बाहों में भरकर उनके माथे को चूमते हुए नजर आए थे।
नयनतारा और विग्नेश ने 9 जून 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की इस दौरान का काफी तस्वीरें भी सामने आई थी। जिसमें नयनतारा का ब्राइडल लुक काफी पसंद किया गया था।