LIFESTYLE
By First Bharat
July 29, 2022
राष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। बाघों में आई गिरावट को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन को हर देश में सेलिब्रेट किया जाता है।
यदि आप भी कहीं भी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और खुद को बहुत बड़ा वाइल्डलाइफ लवर कहते हैं तो आप भारत के इन फैमस नेशनल पार्क का भ्रमण जरूर करें।
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
राजाजी नेशनल पार्क कॉर्बेट नेशनल पार्क के बाद उत्तराखंड का दूसरा टाइगर रिजर्व है। यह पार्क नदियों हरे घास के मैदान और जैव विविधताओं से समृद्ध है।
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
सरिस्का टाइगर रिजर्व पार्क राजस्थान के अलवर में स्थित है। लगभग 800 किमी में फैले सरिस्का टाइगर रिजर्व अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। दिल्ली से 200 किमी दूर है।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
जिम कॉर्बेट सबसे लोकप्रिय राष्ट्रिय उद्यानों में से एक है। जिम काॅर्बेट नेशनल पार्क रॉयल बंगाल टाइगर के लिए फैमस है।
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
ये पार्क देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में गिना जाता है और वन्यजीव फोटोग्राफरों के बीच काफी फेमस है। ये बाघों के लिए एक संरक्षण स्थल है।