BOLLYWOOD
By First Bharat
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक से फैंस का ध्यान खींचा।
मौनी रॉय ने Beige कलर के स्टाइलिश ड्रेस में फोटोशूट कराया हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मौनी रॉय की तस्वीरों ने इंटरनेंट का पारा हाई कर दिया है।
मौनी रॉय ने बालकनी में फोटोशूट कराया है। वह बैठकर फोटो में कई पोज देती नजर आ रही हैं। नागिन एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस अपना दिल हार बैठे।
लेटेस्ट फोटो में नागिन एक्ट्रेस का ये कातिलाना अंदाज देख नजरें हटाना मुश्किल होगा। आप भी मौनी का ये लुक देखेंगे तो तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।
मौनी हमेशा ही अपनी फोटो-वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। इससे पहले मौनी ने टैरिस पर फोटोशूट कराई थी। इसमें मौनी रेड कलर के क्राप टॉप और जींस में नजर आईं।
फैंस को मौनी का सिजलिंग लुक और ग्लैमरस अंदाज खूब पसंद आता है। फैंस उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इंस्टाग्राम पर मौनी के 23.7 मिलियन फॉलोअर्स है।
मौनी रॉय इन दिनों आने वाली मूवीज की बात करे तो मौनी ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह खतरनाक रोल में दिखाई देंगी। फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।