LIFESTYLE

मानसूनः बारिश का पानी अगर गमलों में भर जाए! कुछ टिप्स

By First Bharat

बारिश का पानी पौधों के लिए बहुत अच्छा होता है। परंतु जब यही पानी गमले में भर जाता है तो पौधों को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में क्या किया जाएं, हम कुछ खास टिप्स बताने जा रहे है।

           तिरछा रख दे

बडे और भारी गमलों को हल्का सा तिरछा करें और उसके नीचे एक पत्थर रख दे। गमला तिरछा होने से अतिरिक्त पानी निकलता रहेगा।

           निकासी बढाएं

गमलों में पानी निकासी के लिए जहां छेद होता है, उस जगह एक बडे पेचकस या सरिया से आधे गमले तक छेद कर दीजिए। छेद बडा होने से पानी आसानी से बाहर निकल जाएगा।

         छाया का इंतजाम

गमलों को खुला रखने के बजाया छाया में रखने की कोशिश करें। गमलों के उपर पन्नी का शेड़ बना सकते है जिसे कभी भी खोला जा सकें। हल्की बारिश हो तो इसे खोल दे।

      मिट्टी में बुरादा मिलाएं

गमले की मिट्टी में नारियल की जढाएं या लकडी का बुरादा मिला सकते है। ये अतिरिक्त पानी को अवशोषित कर लेगा और गमले में पानी नहीं भरेगा।

        देखभाल करते रहे

बरसात में गमलों की मिट्टी की गहरी गुडाई अवश्य करें। कम से कम दो बार किसी भी फंगीसाइट का स्प्रे पौधों पर अवश्य करें। अनावश्यक खरपतवार उग आते हैं तो उन्हें जड़ सहित निकाल दे।

           री-पाॅटिंग करें

बरसात में पौधों की री-पाॅटिंग अवश्य करें। गमले में टूटे हुए गमले के टुकडे डालें। फिर मिट्टी डालकर पौधा लगाएं ताकि छेद खुला रहे। यदि पुरानी मिट्टी है तो उसमें सुखीं जडे अवश्य हटा लेवें।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands